Rajsthan News :सफाईकर्मी भर्ती-11772 पद बढ़ाए, इन्हें समायोजित करेंगे या नए आवेदन लेंगे, इस पर अभी निर्णय नहीं

सफाईकरमीभर्ती; 11772 पद बढ़ाए, इन्हें समायोजित करेंगे या नए आवेदन लेंगे, इस पर अभी निर्णय नहीं जयापुर प्रदेश के 187 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद) में 11772 और सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। डीएलबी ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया है। पूर्व की भर्तीं में कोटा को शामिल नहीं किया गया था। इस आदेश में कोटा को भी शामिल कर लिया गया है।

इससे पहले 176 नगरीय निकायों में 13184 पद पर भर्ती निकल चुकी है। अब सवाल यह है कि पर्व में निकली भर्ती में लिए गए आवेदनों मैं ही इन नए पदों को समायोजित किया जाएगा या नए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन अलग से लिए पूर्व की भती में आठ लाख ने किया था आवेदन इससे पहले 176 नगरीय निकार्यों में 13184 पद पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकली थी। इन पदों पर प्रदेश भर के 8,39,822 लाख अभ्य्थियों ने आवेदन किया है।

इसमें सबसे ज्यादा ग्रेटर निगम में 3.35 लाख आवेदन एवं दुसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 2.26 लाख आवेदन हेरिटेज निगम में आए हैं। जबकि ग्रेटर निगम में 3670 पद हैं वहीं हेरिटेज निगम में 108 पद हैं। इसके बाद अभ्यथ्थियों के आवेदनों को साक्षात्कार एवं प्रायोगिक परोक्षा के लिए संबंधित नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद में भेज दिया जाएगा। जाएंगे। इस पर चर्चा अभी होनी बाकी है।

सरकार ने बेरोजगारों को तोहफा तो दे दिया है, लेकिन इसमें अभी तक कई सवालों पर स्थिति साफ नहीं है। इस भर्ती के पदों की संख्या को बढ़ाने में लगे वाल्मीकि समाज के लोगों की मानें तो नए आवेदन लिए जाएंगे। वहीं जिस व्यक्ति ने पूर्व में आवेदन किया है उन्हें एडिट करने का ऑपशन मिलेगा।

 

Share This Post
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *